Yogi Adityanath government presented the fourth budget-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:29 am
Location
Advertisement

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पेश किया चौथा बड़ा बजट, अयोध्या बनेगी स्मार्ट सिटी

khaskhabar.com : मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020 12:12 PM (IST)
योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पेश किया चौथा बड़ा बजट, अयोध्या बनेगी स्मार्ट सिटी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज चौथा बजट पेश कर किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में बजट पेश करते हुए बताया कि यह बजट 5 लाख 12 हजार 860 करोड़ 72 लाख का है। वित्त मंत्री योगी सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान किए गएविकास कार्यों की जानकारी दी गई हैं। विकास के प्रति योगी सरकार की प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए सुरेश खन्ना ने एक शायरी पढ़ती हुए कहा है कि 'गैर परों से उड़ सकते हैं, हद से हद की दीवारों तक, अंबर तक तो वही उडे़ंगे, जिनके अपने पर होंगे।

धार्मिक स्थलों पर फोकस....

अयोध्या में उच्च स्तरीय पर्यटक अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 85 करोड़ की व्यवस्था है। साथ ही अयोध्या एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़, जबकि तुलसी स्मारक भवन के लिए 10 करोड़ की व्यवस्था हुई है। इसके अलावा वाराणसी में संस्कृति केंद्र की स्थापना के लिए 180 करोड़ दिए गए हैं। वहीं, पर्यटन इकाई के प्रोत्साहन के लिए 50 करोड़ की व्यवस्था है। गोरखपुर के रामगढ़ ताल में वाटर स्पोर्ट्स के लिए 25 करोड़ रुपए की व्यवस्था है, जबकि काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए 200 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मेरठ, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अयोध्या, गोरखपुर, मथुरा-वृंदावन और शाहजहांपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement