Yogi Adityanath claims, Crime Rate Down In UP Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:15 pm
Location
Advertisement

योगी आदित्यनाथ का दावा, UP में क्राइम ग्राफ घटा, अखिलेश ने दिखाया आईना

khaskhabar.com : गुरुवार, 05 दिसम्बर 2019 12:24 PM (IST)
योगी आदित्यनाथ का दावा, UP में क्राइम ग्राफ घटा, अखिलेश ने दिखाया आईना
वर्ष 2016 में दुष्कर्म के 3,481 मामले दर्ज हुए। वर्ष 2017 में 4,272 मामले, वर्ष 2018 में 3,946 मामले आए। जबकि जनवरी 2019 से लेकर 15 नवंबर, 2019 तक 2,553 मामले दर्ज किए गए हैं। वर्ष 2016 में दहेज हत्या के 2,439 मामले दर्ज हुए। वर्ष 2017 में 2,543 मामले, वर्ष 2018 में 2,444 मामले आए। जबकि जनवरी 2019 से लेकर 15 नवंबर, 2019 तक 2,144 मामले दर्ज किए गए हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि प्रदेश की बहन-बेटियों के साथ जिस प्रकार दुष्कर्म, अत्याचार व हत्या की खबरें आ रही हैं, वे दिल दहलाने वाली हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश की लड़कियों और महिलाओं के लिए यह आज तक का सबसे खराब दौर है। घोर निंदनीय।"

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार अपराध पर अंकुश लागाने में सजग है, इसीलिए अपराध में कमी हो रही है। सपा सरकार ने अपराधियों को पाला है। आज उन पर कार्रवाई हो रही, इसीलिए अखिलेश यादव को पीड़ा हो रही है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement