Yogi Adityanath Cabinet expansion, swearing in ceremony tomorrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 11:20 am
Location
Advertisement

Yogi Adityanath Cabinet : उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार, 11 बजे राजभवन में शपथ लेंगे नए मंत्री

khaskhabar.com : मंगलवार, 20 अगस्त 2019 5:48 PM (IST)
Yogi Adityanath Cabinet : उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार, 11 बजे राजभवन में शपथ लेंगे नए मंत्री
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में बुधवार को यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। नए मंत्रियों को 11 बजे राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले इस्तीफे की शुरूआत हो गई है। आज योगी के मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपना इस्तीफे मुख्यमंत्री को भेज दिया है। राज्य मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने उम्र का हवाला देते हुए मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। उनसे पहले वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। सिंह को जुलाई में यूपी भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। ये परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे।

योगी सरकार में यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि मंत्रिमंडल विस्तार के तहत कुल कितने मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। इसमें कई मंत्रियों को प्रोन्नति मिल सकती है तो कुछ मंत्रियों की मंत्रिमंडल से छुट्टी भी हो सकती है।

मंत्रिमंडल को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की थी। उन्होंने शुक्रवार को राज्य के भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह के साथ दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

तीन कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, एसपी सिंह बघेल और सत्यदेव पचौरी सांसद बन गए। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं और ओम प्रकाश राजभर को मुख्यमंत्री ने बर्खास्त कर दिया, जिसकी वजह से कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है। मंत्रियों की अधिकतम संख्या विधानसभा की कुल ताकत का 15 प्रतिशत हो सकती है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में 403 सीटें हैं इसलिए राज्य में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 61 मंत्री हो सकते हैं। अभी तक 47 मंत्री थे, जिसमें से 3 सांसद बन गए, 1 को बर्खास्त कर दिया, 2 का इस्तीफा हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement