Yogi Adityanath asked for 11 rupees and stones, for every family for Ram temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:47 pm
Location
Advertisement

योगी ने राम मंदिर के लिए हर परिवार से 11 रुपये, पत्थर मांगे

khaskhabar.com : शुक्रवार, 13 दिसम्बर 2019 10:24 PM (IST)
योगी ने राम मंदिर के लिए हर परिवार से 11 रुपये, पत्थर मांगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक नया विवाद खड़ा कर दिया। यह विवाद उनके कथित तौर पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के हर परिवार से 11 रुपये व एक पत्थर मांगे जाने की वजह से खड़ा हुआ है। यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री कद के किसी भाजपा नेता ने मंदिर के निर्माण के लिए लोगों से योगदान देने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने झारखंड में चुनाव रैली के दौरान यह बात कही। वह भाजपा उम्मीदवार नागेंद्र महतो के लिए जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

आदित्यनाथ, बागोदर में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 500 साल पुराने विवाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से सुलझाया जा सका।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस, राजद, भाकपा-माले व कुछ अन्य पार्टियां लंबे समय से चले आ रहे विवाद का हल नहीं चाहती थीं।"

उन्होंने कहा, "बहुत जल्द अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनेगा। हर परिवार को राम मंदिर के लिए 11 रुपये व एक पत्थर का योगदान देना चाहिए।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement