Written BSc Maths Paper on Whatsapp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:23 pm
Location
Advertisement

व्हाट्सएप पर लीक हुआ बीएससी मैथ्स का पेपर

khaskhabar.com : शनिवार, 13 मई 2017 11:25 PM (IST)
व्हाट्सएप पर लीक हुआ बीएससी मैथ्स का पेपर
रेवाड़ी। जिले में शनिवार को बीएससी मैथ्स का पेपर लीक हो गया। पेपर लीक का पता तब चला, जब पेपर परीक्षा से पहले ही व्हाटसएप ग्रुप पर भेजा जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में चार लड़कियों सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इन दिनों काॅलेज की परीक्षाएं चल रही है और गुप्तचर विभाग को सूचना मिली थी कि केएलपी काॅलेज में पेपर लीक हो गया है। जिसके बाद काॅलेज प्राचार्य ने भी इसकी पुष्टि की। इस पर पुलिस ने जांच करते हुए परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा का मोबाइल चेक किया तो पूरा पेपर उसके मोबाइल में मौजूद मिला। जिस पर छात्र को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये पेपर 50 बच्चों तक पहुंचा था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है। जिसके बाद ही मामले का पर्दाफाश हो सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement