Worshiping at Sheetla Ashtami in rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:09 am
Location
Advertisement

शीतलाष्टमी धूमधाम से मनाई, शीतला माता को लगाया ठंडे पकवानों का भोग

khaskhabar.com : गुरुवार, 28 मार्च 2019 11:15 AM (IST)
शीतलाष्टमी धूमधाम से मनाई, शीतला माता को लगाया ठंडे पकवानों का भोग
जयपुर। पूरे प्रदेश में आज शीलता अष्टमी पर महिलाओं शीतला माता को ठंडे पकवानों को भोग लगाकर घर परिवार में सुख-शांति की कामना की हैं। महिलाएं शीतला माता के मंदिर में गुरुवार अल सुबह से ही मंगलगीत गाती हुई पहुंची। इसके बाद ठंडे पानी से शीतला माता को स्नान करवाया। हल्दी से माता को टीका लगाया। इसके बाद घरों में कल बनाए रोटी, राबडी, लापसी, पुए-पकौडी,मूंगथाल आदि ठंडे पकवानों का भोग लगाया।
ऐतिहासिक दृष्टि से स्कंद पुरान में शीतला माता का उल्लेख किया गया है। जयपुर जिले के चाकसू में शील की डूंगरी में शीतला माता के मेले का आयोजन होता है।

यहां पर सूर्यादय से पहले ही महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे पकवानों को भोग लगाकर सुख-शांति मांगी हैं। आपको बताते जाए कि शीतलाष्टमी के दिन से पीली मिट्टी से तैयार ईसर-गणगौर की पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी । प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके शीतलाअष्टमी पर्व की प्रदेशवासियों की शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement