World highest war zone opened to tourists, Rajnath Singh inaugurates bridge Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:45 pm
Location
Advertisement

दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र पर्यटकों के लिए खुला, राजनाथ सिंह ने किया पुल का उद्घाटन

khaskhabar.com : सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 10:39 PM (IST)
दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र पर्यटकों के लिए खुला, राजनाथ सिंह ने किया पुल का उद्घाटन
कर्नल चेवांग रिंचेन सेतु का उद्घाटन

सेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख के दौरे पर पहुंचे थे और यहां सोमवार उन्होंने कर्नल चेवांग रिंचेन सेतु का उद्घाटन किया। इस पुल का नाम कर्नल चेवांग रिंचेन के नाम पर रखा गया है जिन्हें दो बार महावीर चक्र से सम्मानित किया गया है। यह पुल श्योक नदी पर बना है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट में पुल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस पुल को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। यह न केवल क्षेत्र में सभी मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रणनीतिक लिहाज से भी अहम होगा जो सैन्य जरूरतों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement