Workshop organized regarding Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर कार्यशाला का आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 जुलाई 2025 7:37 PM (IST)
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर कार्यशाला का आयोजन
टोंक। टोडारायसिंह पंचायत समिति सभागार में तहसील स्तरीय प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक कृषि अधिकारी, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक तथा कृषि पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी टोंक जिला समन्वयक अतुल जोशी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अधिसूचित फसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में पटवार स्तर पर उड़द, मूंग, बाजरा, तिल, ज्वार तथा तहसील स्तर पर मक्का फसल को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025 में अधिसूचित किया गया है। उन्होंने गैर ऋणी और ऋणी कृषकों को फसल बीमा करवाने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement