workshop on history and heritage of Sarv jatiya Srwkhap -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:21 pm
Location
Advertisement

सर्वजातीय सर्वखाप के इतिहास और विरासत पर कार्यशाला

khaskhabar.com : रविवार, 29 जनवरी 2017 3:35 PM (IST)
सर्वजातीय सर्वखाप के इतिहास और विरासत पर कार्यशाला
कुरुक्षेत्र। कुवि के यूनिवर्सिटी कॉलेज में सर्वजातीय सर्वखाप के इतिहास और विरासत पर रविवार को बौद्धिक कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में प्राचार्य डॉ. आरके सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

सर्वजातीय सर्व खाप महापंचायत की महिला संवर्ग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने विदेश से आए प्रवासी भारतीयों के लिए कहा कि इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि इतने सालों से विदेश में बसने के बाद भी उनके दिलों में हरियाणा बसता है। सर्वजातीय सर्व खाप के इतिहास और विरासत पर बौद्धिक विचार-विमर्श और दूसरा हरियाणवी सभ्यता संस्कृति व संवेदनशीलता को कैसे कायम रखा जाए इस विषय पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी व लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला का मुख्य एजेंडा सर्व समाज के लिए एक वेबसाइट बनाना, जिसमें उस पर हर समाज से संबंधित महापुरुषों व उनके इतिहास को कलमबद्ध किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढिय़ों को इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया से आए बॉबी बजार्ड, महेंद्र सिंह, फ्रांस से आए फूल कुमार, इंग्लैंड से आए कुलदीप अहलावत एवं प्रवीण रानी, सरला मलिक, गुर्जर समाज के प्रधान ईशम सिंह तंवर, प्रोफेसर कौशल लाल सिंह खानपुर रोड़ान, रघुवीर सिंह, शेरसिंह, विनोद कुमार, कर्नल मेहर सिंह दहिया, एडवोकेट बलराज सिंह, सुनील राणा, पीएस कुंडू, जसवीर सिंह व राजवीर सिंह आदि मौजूद थे।

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement