Advertisement
कार्य करने वाले एनजीओ को किया जाएगा सम्मानित और कोताही बरतने वाले एनजीओ होंगे ब्लैकलिस्ट- मसीह

जिला कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर विभाग के समानांतर सिविल सोसाइटी है, उनका समन्वय जरूरी है । संवाद कार्यक्रम में सिविल सोसाइटी में आ रही समस्याओं का भी समाधान हो। आरटीई, आरटीआई और राइट टू फूड जैसे कानून इन्हीं सोसाइटी की देन है ।
इंसान का जीवन ईश्वर के हाथ में है परंतु इलाज के अभाव में किसी की मृत्यु नहीं होगी- चौधरी विनोद कुमार
विधायक चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि एनजीओ सगठनों को मालूम है कि धरातल पर क्या समस्याएं है, वह अपना प्रमुख रोल अदा कर सकती है। मुख्यमंत्री ने ऐसी योजनाएं बनाई है जो देश दुनिया में कहीं नहीं है , स्वास्थ्य योजनाओं के कारण अब 10 रुपए की कटने वाली पर्ची भी निशुल्क है। मुख्यमंत्री का कहना है कि इंसान का जीवन ईश्वर के हाथ में है परंतु इलाज के अभाव में किसी की मृत्यु नहीं होगी । यहां कि महिलाओं को पानी ढोने में हो रही असुविधा को देखकर मुख्यमंत्री गहलोत ने जल जीवन मिशन योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचा दिया ।
वरिष्ठ सलाहकार संजय गौड़ और वीएसडीसी सीईओ मनीष गोयल ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी और बताया कि राज्य में यह छठा संवाद कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को स्वैच्छिक संगठनों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाना है । संवाद कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पुलिस विभाग, जिला परिषद, श्रम विभाग और शिक्षा विभाग से जुड़ी योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया गया । योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर परिचर्चा हुई ।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, एडिशनल एसपी जस्साराम बोस, सीईओ जिला परिषद अशोक असीजा, डीईओ हंसराज जाजेवाल, आर्थिक एवं सांख्यिकी सहायक निदेशक विनोद गोदारा, आईसीडीएस से प्रवेश सोलंकी, समाज कल्याण विभाग से सहायक निदेशक विक्रम सिंह शेखावत, जीएम हरीश मित्तल, आयुक्त पूजा शर्मा, एसीएमएचओ रवि खीचड़, अशोक जैन, मनीष मक्कासर, प्रेमराज नायक इत्यादि उपस्थित रहे ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


