Workers took out rallies to protest against Ben sand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेत के बेन को लेकर कारीगरों ने रैली निकाल कर किया जोरदार प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 29 अगस्त 2018 3:30 PM (IST)
रेत के बेन को लेकर कारीगरों ने रैली निकाल कर किया जोरदार प्रदर्शन
बूंदी। कारीगरान संघ से जुड़े भवन निर्माण श्रमिकों ने मंगलवार को एक दिन अपने कामों की हड़ताल रखकर शहर में रैली निकाली। इसके बाद कलेक्ट्रेट में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कारीगरान संघ अध्यक्ष कैलाश सैनी, महामंत्री ओमप्रकाश के अलावा बालूराम, रामस्वरूप, रमेश, मोहसीन, बनवारीलाल, धनराज, सत्यनारायण, प्रहलाद, रमेशचंद, बब्बू, शिवराज, प्रेमशंकर, रामस्वरूप, टिल्लू, सकराम, कल्याणमल, श्योजीलाल, नसीर, अम्बालाल आदि दर्जनों निर्माण मजदूरों ने अपने ज्ञापन में कहा कि रेत की निकासी पर बेन है। लेकिन चोरी छिपे रेत आ रही है जिससे गरीब मजदूरों की रोजी रोटी पर असर आ रहा है। हमारे कई परिवार बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। वृद्धावस्था पेंशन श्रमिक डायरी में तो लागू हो गई लेकिन अभी उसका भुगतान मिलना शुरू नहीं हुआ। इसी तरह अन्य कई मांगे हैं........

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement