Workers locked the mobile factory -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रमिकों ने मोबाइल फैक्ट्री पर लगा दिया ताला

khaskhabar.com: सोमवार, 12 जून 2017 6:17 PM (IST)
श्रमिकों ने मोबाइल फैक्ट्री पर लगा दिया ताला
बारां। झालावाड़ मेगा हाईवे पर बामला के पास मोबाइल फैक्ट्री में कम दर व अधिक कार्य कराने के विरोध में श्रमिकों ने फैक्ट्री पर ताला लगा दिया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर के कक्ष में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में मजदूरी बढ़ाने व काम का समय निर्धारित करने की मांग की। श्रमिक केसरीलाल मेघवाल, रविंद्र मीणा, ईश्वर शर्मा, धनराज पंकज, शुभम मेघवाल, रवि नागर, उर्मिला नागर, प्रमिला रैगर व गीता बाई आदि ने बताया कि वे फैक्ट्री में चार माह से कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें प्रतिमाह मात्र 3500 रुपए वेतन मिलता रहा है। वहीं आईटी व पॉलीटेक्निक डिप्लोमाधारी को भी 12 घंटे काम करने के बावजूद प्रतिमाह 4500 रुपए का भुगतान किया जाता है। श्रमिकों की मांग है कि उन्हें श्रम विभाग के नियमों के अनुसार काम कराया जाए और अधिक समय लिया जाता है तो ओवरटाइम के हिसाब से मानदेय का भुगतान किया जाए। सुबह सभी श्रमिक फैक्ट्री परिसर में एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए मेन गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद श्रमिक राजस्थान युवा बोर्ड सदस्य प्रदीप मेरोठा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और अतिरिक्त जिला कलेक्टर वासुदेव मालावत से चर्चा कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आग्रह किया। इसके बाद जिला श्रम अधिकारी अनिल अग्रवाल को भी अवगत कराया और उचित कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement