Work with caution and promptness in Lok Sabha elections: Expenditure Observer Siddharth Dangi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा चुनाव में सतर्कता एवं तत्परता से कार्य करें : व्यय प्रेक्षक सिद्धार्थ दांगी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 मार्च 2024 3:25 PM (IST)
लोकसभा चुनाव में सतर्कता एवं तत्परता से कार्य करें : व्यय प्रेक्षक सिद्धार्थ दांगी
झालावाड़। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला आसूचना समिति एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ प्रभारियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त आईआरएएस सिद्धार्थ दांगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यय प्रेक्षक ने जिला आसूचना समिति व निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं स्वतंत्रतापूर्वक तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करें। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने के लिए व्यय राशि 95 लाख रुपए निर्धारित की गई है। किसी भी स्थिति में उम्मीदवार चुनाव के दौरान निर्धारित राशि से अधिक राशि व्यय न कर सके इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नाकेबंदी के दौरान की जाने वाले जप्ती की कार्यवाही एवं वाहनों की चैंकिग के कार्यों की जानकारी के लिए रजिस्टर संधारित किया जाए। उन्होंने कहा कि वाहनों की चैकिंग के दौरान आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशानी न हो इस बात की भी विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने निर्वाचन संबंधी सभी कार्मिकों को अपने-अपने मोबाइल में सी-विजिल एप्प डाउनलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों के माध्यम से 1 लाख से ऊपर के लेन-देन पर पैनी नजर रखने के निर्देश जिला अग्रणी बैंक अधिकारी को दिए। उन्होंने पेड एवं फेक न्यूज के संबंध में सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश एमसीएमसी प्रकोष्ठ प्रभारी को दिए।
इस दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा समस्त सहायक व्यय प्रेक्षकों को निर्वाचन के दौरान उनसे संबंधित समस्त कार्यों की जानकारी दी गई। सहायक व्यय प्रेक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के दिन से निर्धारित प्रारूप के तहत कार्यों का सम्पादन करेंगे एवं लेखा दलों के कार्यों का पर्यवेक्षण कर दैनिक रिपोर्ट व्यय प्रेक्षक को प्रेषित करेंगे। साथ ही सहायक व्यय प्रेक्षक मीडिया प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय रखते हुए संदेहास्पद पेड न्यूज को जिला स्तरीय एमसीएमसी के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की मॉनिटरिंग भी करेंगे। इसके अतिरिक्त राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा की जाने वाली सभा व रैलियों की वीडियोग्राफी करवाने एवं शैडो रजिस्टर में समस्त आंकड़े दर्ज करवाने का कार्य भी करेंगे।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण आमेटा, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी शम्भू दयाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा सहित जिला आसूचना समिति एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं सहप्रभारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement