women raped in azamgarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 3:52 PM (IST)
विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म
आजमगढ़। एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्मी फरार हो गये। रोती-बिलखती विवाहिता ने घटना के बाबत परिजनों को अवगत कराया। परिजन थाने पर गये मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई। ऐसी स्थिति में मंगलवार को विवाहिता अपने परिजनों के साथ पुलिस कप्तान के दरबार में पहुंची और उन्हें घटना के बाबत प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने इस मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। यह घटना सोमवार की रात आठ बजे के करीब महराजगंज थानाक्षेत्र के कोलमोदीपुर परशुरामपुर गांव में घटी। इस घटना की रहने वाली एक विवाहिता शौच के लिए गांव के सीवान में गयी हुई थी। इसी दौरान गांव के ही शकील पुत्र मटरू और बगल के गांव बांसथान निवासी अमित पुत्र सुक्खु उसका मुंह बन्द करके जबरदस्ती उसे खींच लिये और जमीन पर पटक कर बारी-बारी से उसके साथ मुंह काला किया।
मौका पाकर उसने शोर मचाया तो उसके परिजनों के साथ गांव के बहुत सारे लोग मौके पर पहुंच गये। लोगों को अपनी तरफ आता देखकर दोनों दुष्कर्मी मौके से फरार हो गये। इस मामले में मुकामी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement