women murder to gun in mainpuri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:33 pm
Location
Advertisement

प्रधान के बेटे ने घर में घुसकर गोली मारी, दलित महिला की मौत

khaskhabar.com : बुधवार, 22 मार्च 2017 09:16 AM (IST)
प्रधान के बेटे ने घर में घुसकर गोली मारी, दलित महिला की मौत
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के रामनगर गांव में लेनदेन को लेकर हुए विवाद में प्रधान के बेटे ने घर में घुसकर दलित दंपति पर गोली चला दी। गोली लगने से पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, रामनगर गांव में रहने वाले दलित नाथूराज जाटव पुत्र भदई का होली के दिन गांव के पूर्ण सिंह यादव पुत्र लक्ष्मण दास से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसकी शिकायत पूर्ण सिंह ने गांव की प्रधान उर्मिला यादव के बेटे मोनू यादव उर्फ बाबा से की। सोमवार रात बाबा अपने साथियों के साथ नाथूराम के घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। मोनू ने नाथूराम की पिटाई कर दी, बीच-बचाव करने आई नाथूराम की पत्नी गिरजा देवी को मोनू ने अपनी राइफल से गोली मार दी।
गोली लगते ही गिरिजा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भी बाबा ने लगातार फायरिंग की, जिसमें नाथूराम, उसका 28 वर्षीय बेटा श्रवण कुमार और बहू कुसमा व दो साल का पोता घायल हो गया। घटना के बाद बाबा अपने साथियों के साथ भाग गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement