Advertisement
महिला समानता दिवस - तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम 24 से 26 अगस्त तक होगा आयोजित

बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती अपर्णा अरोड़ा ने सभी प्रतिभागी विभागों के उच्चाधिकारियों को संबंधित भूमिका व दायित्वों का उचित प्रकार से निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह कॉन्क्लेव राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान की सशक्त महिला की पहचान बनेगा।
इस अवसर पर राजीविका की स्टेट मिशन डायरेक्टर श्रीमती मंजू राजपाल ने बताया कि 24 से 26 अगस्त तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम थीम आधारित होंगे और ऑफलाइन एवं ऑनलाइन हाइब्रिड मोड में कार्यक्रम आयोजित कर ब्लॉक स्तर तक 2 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। 26 अगस्त का मुख्य समारोह प्रदेश की राजधानी जयपुर में आयोजित किया जाएगा।बैठक में पंचायती राज सचिव नवीन जैन, शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग समित शर्मा, शासन सचिव पशुपालन पी सी किशन, एमडी राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड श्रीमती सुषमा अरोड़ा, एमडी राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड श्रीमती अनुपमा जोरवाल, आयुक्त सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग आशीष गुप्ता उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


