पानीपत। शनिवार को पानीपत पहुंची हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्षा कमलेश पांचाल ने महिलाओं की शिकायतों को सुनने के बाद पुलिस अधिकारियों को गंभीर मामलों का ईमानदारी के साथ जल्द निपटाने के आदेश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा की वह उनके समक्ष शिकायत पर गंभीरता से विचार करके ही पुलिस को कार्रवाई के लिए आदेश देती हैं। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 12 शिकायतों को सुना और उपस्थित उच्च अधिकरियों को सभी शिकायतों को जल्द से जल्द निष्पक्षता व निर्भिकता से निपटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा की आयोग की कोशिश रहती हैं कोई भी महिला इंसाफ से वंचित न रह सके।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी