Wome went for medicine kidnapped and raped-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दवा लेने गई युवती को अगवा कर आठ दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म

khaskhabar.com: बुधवार, 18 जनवरी 2017 12:06 PM (IST)
दवा लेने गई युवती को अगवा कर आठ दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म
रोहतक। दवा लेने भाई के साथ गई एक युवती को दो कारों में आए लोगों ने अगवा कर लिया और उसे पंजाब के जालंधर के एक गांव में डेरे पर रखा। इसके बाद वहां उससे आठ दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया जाता रहा। उसका अपहरण खरावड़ चौकी से चंद कदमों की दूरी से हुआ था। आरोपी पहले उसे दिल्ली ले गए। यहां पर भी एक मकान में रखकर उसके साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जालंधर के गांव ले गए। पुलिस ने लडक़ी को पंजाब से बरामद कर लिया। लडक़ी का कहना है कि उसने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। भागने की कोशिश करने पर उसे बुरी तरह पीटा जाता और खाना भी नहीं देते थे। एसआइ बलवान सिंह ने बताया कि इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि लडक़ी को पंजाब के जालंधर जिले के नकोदर गांव के डेरे में रखा है। इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों के साथ टीम ने नकोदर के डेरे में छापा मारा गया और लडक़ी को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम् पुलिस लडक़ी को साथ लेकर रोहतक पहुंची। एसआइ ने बताया कि लडक़ी ने बयान दिया है कि 15 लोगों ने उसका अपहरण किया था और चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। अपहरण के केस में दुष्कर्म की धारा को भी बढ़ा दिया है।

[@ पढाई के लिए 16 किलोमीटर का पैदल सफर ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement