Advertisement
कलेक्ट्रेट में महिला ने बेटों के साथ किया आत्मदाह का प्रयास

प्रेम नगर थाना क्षेत्र के महाराज का पुलिया मोहल्ले में आसिफ को रविवार को कुछ लोग अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि आसिफ को मारपीट कर उससे मोबाईल और रूपये छीन लिया गया था और गम्भीर जख्मी हालत में आसिफ को अस्पताल में छोड़कर भाग गए। पुलिस को मामले की सूचना दी गई तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
पुलिस ने परिवार की शिकायत नहीं सुनी तो आसिफ, उसकी माँ जमीला और उसका भाई कलेक्ट्रेट पहुँचे। तीनों ने पेट्रोल अपने शरीर पर उड़ेल लिया । कलेक्ट्रेट में मौजूद लोगों ने किसी तरह इन्हें पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। नवाबाद थाने की पुलिस महिला और उसके दो बेटों को हिरासत में लेकर थाने आई। सी ओ सिटी डॉ जंग बहादुर यादव ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही थी। पीड़ित परिवार को आज थाने बुलाया गया था लेकिन ये लोग थाने न जाकर कलेक्ट्रेट पहुँच गये।
Advertisement
झांसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


