Woman sells her newborn for Rs 45,000 for husbands surgery in Bareilly -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 11:05 pm
Location
Advertisement

मां ने 15 दिन के बेटे का कर दिया सौदा, वजह जान आंखें हो जाएंगी नम

khaskhabar.com : मंगलवार, 02 जनवरी 2018 1:26 PM (IST)
मां ने 15 दिन के बेटे का कर दिया सौदा, वजह जान आंखें हो जाएंगी नम
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से दिल दहला वाली घटना सामने आई है। एक मजबूर मां को अपने जिगर के टुकडे को बेचना पडा। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार ये घटना बरेली के मीरगंज इलाके की है। जहां एक महिला के पास पति के इलाज के लिए पैसे नहीं थे। परिवार की माली हालत इतनी खराब थी कि महिला ने अपने 15 दिन के बच्चे को बेचने का फैसला किया और 45 हजार में अपने कलेजे के टुकड़े का सौदा कर दिया। आपको बता दें कि इस महिला के पहले से दो बेटे है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का पति मजदूरी करता था। काम के दौरान वो एक हादसे का शिकार हो गया और रीढ़ की हड्डी टूट गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय डॉक्टरों ने उसे दिल्ली या लखनऊ जाकर इलाज कराने की राय दी। लेकिन महिला के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो अपने पति का इलाज करा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement