woman killed in clash in azamgarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मारपीट में अधेड़ महिला की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 07 जनवरी 2017 8:13 PM (IST)
मारपीट में अधेड़ महिला की मौत
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के लग्गूपुर (हसरौली) गांव में शनिवार की सुबह बच्चे के पेशाब कर देने के बाद हुई मामूली विवाद में जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में मौके पर 52 वर्षीय एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी। सुचना पर पहुँची पुलिस शव थाने ले आयी। उधर आरोपी मौके से फरार हो गये।पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना थाने पहुँच घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उक्त गांव निवासी धर्मेन्द्र गौतम ने पुलिस को दिये तहरीर में आरोप लगाया है कि घर के समीप मड़हे में मेरी बकरी बाधी जाती है। पट्टीदार सुबाष गौतम के घर का एक 10 वर्षीय लड़का मड़हे के समीप शनिवार सुबह पेशाब कर दिया था। जब इस सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो सुबाष पक्ष गाली गलौच करते हुए लाठी डंडा निकाल लिए। बातचीत चल ही रही थी कि इसी बीच दोनों पक्षो में मारपीट शुरू हो गयी। वादी धर्मेन्द्र के अनुसार बीच बचाव करने पहुँची माँ समला देवी को चोट लग गयी जिससे वे मौके पर गिर पड़ी। माँ को उठा कर शहर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मारपीट की सूचना पर थानाध्यक्ष सुभाष यादव मय फोर्स मौके पर पहुँच गये परन्तु तब तक आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष शव को कब्जे में लेकर बक्शा थाने आ गये। वादी की तहरीर पर पुलिस आरोपी आरती देवी पत्नी उदयराज, सुबाष, जयप्रकाश एवं उदयभान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम हेतु भेज दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सक्सेना, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं सीओ सदर रामप्रसाद यादव थाने पर पहुँच गये। मौके पर मौजूद मारपीट में मृत महिला के परिजनों से एसपी ने पूछताछ कर घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सीओ सदर ने बताया कि शव को फिलहाल पीएम हेतु भेजा जा रहा है हालाँकि शरीर पर चोट के निशान नही दिखाई दे रहे है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जायेगी। उधर नामजद आरोपियों ने हार्टअटैक से मौत होने की बात कही है।

[@ खास खबर EXCLUSIVE: समाजवादी पार्टी की टाइमलाइन, कब और कैसे हुआ विवाद ?]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement