Advertisement
निर्माणाधीन भवन से गिरी महिला, मौत
बठिंडा। गांधी मार्केट में निर्माणाधीन एक भवन से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वीरपाल नामक ये महिला भवन में मजदूरी करती थी। बीती शाम काम करने के दौरान अचानक वो छत से गिर गई और गंभीर घायल हो गई। जिसके बाद महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। और मामले की जांच शुरू कर दी।
Advertisement
Advertisement
बठिंडा
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement