Woman injured as Pakistan army targets Indian posts in Poonch-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:42 am
Location
Advertisement

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी से महिला घायल

khaskhabar.com : गुरुवार, 30 मई 2019 11:31 AM (IST)
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी से महिला घायल
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बुधवार शाम नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से अंधाधुंध गोलीबारी करने से जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में एक महिला घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना द्वारा बुधवार शाम भारत के सैन्य एवं रिहायशी इलाकों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने से एलओसी के निकट, पुंछ जिले के भघ्याल दारा गांव की रहने वाली हनीफा घायल हो गई।

घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें पुंछ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भारतीय सैनिकों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement