Woman being in labor pain, the baby was born dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:08 pm
Location
Advertisement

प्रसव पीड़ा से तडफती रही महिला, मृत बच्चे को दिया जन्म

khaskhabar.com : शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 7:58 PM (IST)
प्रसव पीड़ा से तडफती रही महिला, मृत बच्चे को दिया जन्म
पंचकूला। इंसानियत को शर्मशार करने वाला उदाहरण पंचकूला में देखने को मिला, जहां डाक्टरों ने प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला का इलाज नही किया जिसके कारण महिला ·के बच्चे की जन्म के दौरान मृतु हो गयी।

मामला पंचकूला का हैं जहाँ प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला राहत के लिए चंडीगढ़ जीएमसीएच से लेकर पंचकूला पंचकूला के सरकारी अस्पतालों में भटकती रही, लेकिन महिला की फरियाद न तो किसी डॉक्टर ने सुनीं और अस्पताल में तैनात अन्य स्टाफ ने। सात घंटे अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद महिला की तखलीफ देख पंचकूला पुलिस ने पीसीआर गाड़ी से उसे सेक्टर-16 के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जैसे ही महिला अस्पताल के गेट पर पहुंची उसने बच्चे को जन्म दे दिया। महिला के मृत बच्चा पैदा हुआ।

महिला ने इसके लिए चंडीगढ़ जीएमसीएच और पंचकूला के जनरल अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ को जिमेदार ठहराया है। निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर के मुताबि· बच्चे की मौत जन्म से 12 घंटे पहले ही हो चुकी थी। पीड़ित महिला एकता ठाकूर ने जीएमसीएच चंडीगढ़ और पंचकूला जनरल अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि जब डॉक्टरों को पता था की बच्चे की मौत हो चुकी है तो वह जिमेदारी से पल्ला केसे झाड़ रहे थे। यदि उसे कुछ हो जाता तो कोन जिमेदार होता। उस ने कहा की यदि समय रहते उन का इलाज हो जाता तो आज उन का बच्चा जिन्दा होता ।

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement