Woman accused of molestation on doctor in hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:28 am
Location
Advertisement

अस्पताल में डाक्टर पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

khaskhabar.com : गुरुवार, 09 मार्च 2017 1:07 PM (IST)
अस्पताल में डाक्टर पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
रेवाड़ी। स्थानीय सरकारी अस्पताल में बच्चे को इलाज के लिए लेकर आई महिला ने डाक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने डाक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। जानकारी के अनुसार रेवाड़ी शहर की रहने वाली 28 वर्षीय महिला 7 मार्च को अपने बच्चे को दवा दिलाने सरकारी अस्पताल के कमरा नंबर 9 में आई थी। महिला का आरोप है की जब वह डॉक्टर देवेन्द्र यादव को अपने बच्चे को दिखा रही थी तो डाक्टर देवेन्द्र ने उसके साथ छेड़छाड़ की और अपशब्द कहे। इसके बाद महिला घर आ गई और शाम को डाक्टर को करतूत अपने पति को बताई। इसके बाद 8 मार्च को पीडि़त महिला ने डाक्टर के खिलाफ सिविल सर्जन और पुलिस में शिकायत की। मामला दर्ज होने के बाद महिला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची जहां दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है।
उधर आरोपी डाक्टर अपने आप पर लगे आरोप को निराधार बता रहा है। वहीं इस मामले पर सिविल सर्जन बीके राजोरा का कहना है की डाक्टर देवेन्द्र के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दी है। शिकायत की जांच करने के लिए हॉस्पिटल सेक्सुयल हार्समेंट कमेटी को कहा गया है जो तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देंगे। जांच में अगर डाक्टर दोषी पाया जाता है तो अस्पताल की तरफ से भी डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को लिखा जाएगा।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement