Woman accused -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:22 pm
Location
Advertisement

युवती ने लगाया देहशोषण का आरोप

khaskhabar.com : बुधवार, 09 नवम्बर 2016 5:16 PM (IST)
युवती ने लगाया देहशोषण का आरोप
हनुमानगढ़। हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा हुई एक युवती ने उसके व उसकी बड़ी बहिन के साथ गोलूवाला पुलिस थाना में भट्टा संचालक पर देहशोषण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मामले में गोलूवाला थाना प्रभारी बूटा सिंह को भी नामजद करते हुए पूर्व में दोनों बहिनों पर दर्ज ब्लैकमेलिंग करने का झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया गया है। खूनीचक निवासी एक युवती ने गोलूवाला पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी बड़ी बहिन व भाई के साथ बलकरण सिंह पुत्र श्रवण सिंह जटसिख निवासी सिंहपुरा, खूनीचक (पीलीबंगा) के ईंट भट्टे पर काम करती थी।
एक दिन बलकरण सिंह उसकी बड़ी बहिन को अकेली पाकर कमरे में घुसा तथा जबरदस्ती की। शोर मचाने पर मजदूरी से निकालने की धमकी दी। इसके बाद बलकरण सिंह ने उससे दुराचार किया। परिवादिया के अनुसार इसके बाद कई बार बलकरण सिंह ने उसकी बहिन से गलत काम किया। एक दिन हिम्मत कर उसकी बहिन ने सारी बात परिवादिया को बताई। परिवादिया ने जब इस बारे में बलकरण सिंह से बात की तो बलकरण ने बताया कि चोरी-छिपे जगदीप सिंह ने उसकी बहिन की अश्लील वीडियो क्लिप बना ली थी। बलकरण सिंह ने अश्लील वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी दे उससे भी बुरा काम किया। परिवादिया ने वीडियो क्लिप नष्ट करने को कहा लेकिन इसके बाद भी बलकरण सिंह ने वीडियो क्लिक नष्ट नहीं की तथा खुद के प्रभावशाली होने की बात कह दोनों बहनों पर ब्लैकमेलिंग का झूठा मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। परिवादिया ने बलकरण सिंह व जगदीप सिंह के अलावा तोता सिंह पुत्र देव सिंह जटसिख निवासी खूनीचक, सोनू पुत्र बलकरण सिंह, हरविन्द्र पुत्र बलकरण सिंह, बलविन्द्र सिंह पुत्र ठाकर सिंह व गोलूवाला थाना प्रभारी बूटा सिंह पर भादंसं की धारा 376, 195, 420, 120बी, 166ए के अलावा 3(1)(11)(12) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। मुकदमे की जांच एससी/एसटी सेल हनुमानगढ़ के सीओ भंवरलाल कर रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 6-7 माह पूर्व खूनीचक निवासी परिवादिया व उसकी बड़ी बहिन पर बलकरण सिंह ने ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में दोनों बहिनों की गिरफ्तारी के बाद चालान पेश हो गया था। गत दिनों दोनों बहिनें हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा हैं। ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में दर्ज मुकदमे के क्रॉस में खूनीचक की परिवादिया ने मुकदमा दर्ज करवाया है।



यह भी पढ़े :सर्राफा बाजार में सनसनी, कारोबार हुआ ठप

यह भी पढ़े :500 व 1000 के नोट बंद: आम आदमी को कितना नुकसान, कितना फायदा

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement