बीजिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 500 और 1,000 रूपये के नोट बंद करने
का बडा फैसला महज खराब पक्षपातपूर्ण षड्यंत्र या महंगा राजनीतिक मजाक बनकर
रह जाएगा, अगर वह इसके बडे-बडे वादों को पूरा करने में विफल रहे। यह
टिप्पणी चीन के आधिकारिक मीडिया ने की है।
सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख में लिखा है,ऎसा भारी-भरकम और
विस्तृत अभियान चलाने के लिए राजनीतिक साहस की जरूरत होती है, लेकिन इसे
खुशनुमा अंत तक पहुंचाने में बहुत बुद्धि की जरूरत प़डती है।
उसने लिखा
है,इस तथ्य को देखते हुए कि लोगों को संभावित बदलाव के लिए बहुत बडी कीमत
चुकानी पड रही है, अगर बीजेपी अपने बडे-बडे वादों को पूरा करने में विफल
रही तो मोदी के लिए बहु-प्रशंसित मास्टरस्ट्रोक या ब़डा सुधार महज एक खराब
पक्षपातपूर्ण षड्यंत्र या महंगा राजनीतिक मजाक बनकर रह जाएगा।
लेख में कहा गया है कि पुराने बडे नोटों का चलन बंद किया जाना भारत में नई
बात नहीं है। हालांकि भारत में भारी मात्रा में मौजूद कालाधन को खत्म करना
कभी भी आसान मिशन नहीं रहा।
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...