Winter rises in Rajasthan due to Snowfall in Kashmir-Himachal -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:34 pm
Location
Advertisement

कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी प्रदेश में ठिठुरन

khaskhabar.com : शनिवार, 16 दिसम्बर 2017 12:14 PM (IST)
कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी प्रदेश में ठिठुरन
जयपुर। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में हुई बर्फबारी के कारण प्रदेश में बर्फीली हवाओं का दौर जारी है। बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। दोपहर 12 बजे तक शहर में 7.4 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी और अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

इधर जोधपुर में भी सर्दी का असर तेज हो गया। दोपहर में भी लोग ठिठुरते नजर आए। हालांकि, शाम साढ़े पांच बजे हवाओं की गति घटकर सामान्य यानी 4 किमी रह गई। गुरुवार शाम से चली हवाओं की गति लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटा थी। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान आधा डिग्री बढ़ा, न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी आई। यहां का अधिकतम तापमान 25.0 न्यूनतम तापमान 10.7 रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement