Winter cricket competition is started-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 6:00 PM (IST)
शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
झुंझुनूं। गोल्डन स्टार क्लब की ओर से गुरुवार से शहर के जेपी जानूं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा ने पहली बाॅल खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब युवाओं को अपने साथ साथ समाज को तालीम दिलाने के लिए मैदान जीतना होगा। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपने जीवन में नशे से दूर रहने और अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाने की अपील की। पांच जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता मे 32 टीमें शिरकत कर रही है। इस मौके पर समाजसेवी खादिम खोखर, शारीरिक शिक्षक सतवीर झाझड़िया, महेंद्र बेनीवाल, शबीर गहलोत, रफीक पहाडियान, और मोती फिरोज खान भी मौजूद रहे।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement