लोजपा महिला प्रकोष्ठ की विंग को किया जाएगा मजबूत:पूजा शर्मा
khaskhabar.com: सोमवार, 30 जनवरी 2017 3:08 PM (IST)
टोंक। लोक जन शक्ति पार्टीकी महिला प्रकोष्ठ राजस्थान कीअध्यक्ष श्री मति पूजा शर्मा ने कहा कि टोंक जिले में महिला विंग को मजबूत किया जाएगा ताकि टोंक जिले की जो मूल समस्या हैं ,उनको उठा करके प्रशासन से उनकी समस्याओं का समाधान कराया जा सकें।
लोजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष पूजा शर्मा सोमवार को टोंक में लोजपा के प्रदेश महासचिव अकबर खान के कार्यालय में लोजपा महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रही थी। पूजा शर्मा केसोमवार को टोंक पहुॅंचने पर रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष एवं लोजपा राजस्थान के प्रदेश महासचिव अकबर खॉन नेशाल ओढाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। अकबर खान के कार्यालय पर आयोजित बैठक में महिला प्रकोष्ठ राजस्थान की अध्यक्ष पूजा शर्मा ने श्री मति गुडडी बैरवा को टोंक जिले की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जिन्होंने हाथों- हाथ ही पत्र देकर नियुक्ति पत्र भी सौंपा।
बैठक में राजस्थान महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष पूजा शर्मा ने लोक जन शक्ति पार्टी का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिला विंग को मजबूत करने के लिए हर जिले में एक महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जा रहे हैं ताकि महिलाओं को भी आगे बढऩे का अवसर मिल सकें।