Will work for the welfare and equal development of women and children: Kamlesh Dhanda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:57 am
Location
Advertisement

महिलाओं और बच्चों के कल्याण एवं समान विकास के लिए कार्य करेंगी : कमलेश ढांडा

khaskhabar.com : गुरुवार, 21 नवम्बर 2019 8:12 PM (IST)
महिलाओं और बच्चों के कल्याण एवं समान विकास के लिए कार्य करेंगी : कमलेश ढांडा
चण्डीगढ़। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगी और प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के कल्याण एवं समान विकास के लिए कार्य करेंगी।

राज्यमंत्री आज कलायत में प्रैस प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को मजबूत करते हुए जिला स्तर पर महिला पुलिस थाना स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, महिलाओं से जुड़े सभी मामलों की जांच करने के लिए हरियाणा राज्य महिला आयोग स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण और तेजाब पीडि़त महिलाओं को राहत प्रदान करने और उनके पुर्नवास के लिए भी कार्य कर रही है।

उन्होंने कलायत पुलिस थाने के एसएचओ को लड़कियों के शिक्षण संस्थानों के बाहर पुलिस की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि असामाजिक तत्व लड़कियों को परेशान न कर सकें। ढांडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूल मंत्र पर चलते हुए वे हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगी तथा हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement