will start soon Air service between Jaipur-Kota -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जल्द शुरू होगी जयपुर-कोटा के बीच हवाई सेवा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 10:16 AM (IST)
जल्द शुरू होगी जयपुर-कोटा के बीच हवाई सेवा
जयपुर। अब जयपुर से कोटा के बीच इंट्रा स्टेट हवाई सेवा जल्द शुरू होगी। इसके लिए सुप्रीम एयरलाइंस ने अपना नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें कोटा से जयपुर के लिए भी फ्लाइट चलाई जाएगी। एयरलाइंस ने यह शेड्यूल मंजूरी के लिए नागरिक उड्डयन विभाग को भेजा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइन को अनुमति नहीं मिलने के मामले में राज्य के मुख्य सचिव अशोक जैन केंद्र सरकार को पत्र लिख चुके हैं। ऐसे में संभावना है जल्द ही एयरलाइन को दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन की अनुमति मिल जाएगी। फिलहाल एयरलाइन के पास 2 विमान हैं। जिनसे 8 शहरों के लिए फ्लाइट संचालित की जाएंगी। अभी जयपुर से जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर के लिए फ्लाइट्स हैं। नए शेड्यूल में कोटा, दिल्ली, जैसलमेर और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट्स शुरू की जाएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement