Will soon ban on older vehicles - Younis Khan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में पुराने वाहनों पर बैन की तैयारी

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 3:55 PM (IST)
राजस्थान में पुराने वाहनों पर बैन की तैयारी
जयपुर । वायु प्रदूषण को रोकने के लिए राजस्थान सरकार जल्द ही 15 साल से अधिक पुराने वाहनों पर लगाम लगा सकती है। परिवहन मंत्री यूनुस खान ने कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश के परिवहन मंत्रियों का मंत्री समूह बना रखा है,जिसके वो अध्यक्ष है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के समूह में भी इस मामले पर चर्चा हुई है, और पुराने वाहनों को लेकर प्रतिबंध लगाने का फैसला जल्द होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार जल्द ही इस फैसले को लागू करेगी। लेकिन जल्दबाजी में ये फैसला नहीं लिया जाएगा,चरणबद्ध तरीके से पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द होगा। जिससे रोजगार पर फर्क नहीं पड़े। यह भी पढ़े :मोदी की तारीफ करता एक प्रशंसक ऐसा भी यह भी पढ़े :खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement