Will look at the upcoming board exams completely rein copy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आगामी बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर लगेगी पूर्णतः लगाम

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जनवरी 2017 3:50 PM (IST)
आगामी बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर लगेगी पूर्णतः लगाम
गुरुग्राम । शिक्षा विभाग बोर्ड ने परीक्षाओं में नकल पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए कमर कस ली है। ऐसे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आगामी मार्च में आयोजित होने वाली 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को नकलरहित बनाने के लिए अब ग्राम पंचायतों का सहयोग लिया जाएगा। इसमें परीक्षा के दौरान जिस गांव के परीक्षा केन्द्र पर नकल होती मिलती तो इसकी जवाबदेही उक्त गांव के सरपंच की होगी। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं को नकल पर अंकुश लगाने के लिए सभी जिलों के सरपंचों से शपथपत्र लेना प्रारंभ कर दिया है। ऐसे में शपथ पत्र दिए जाने के बाद यदि गांव के किसी परीक्षा केन्द्र पर नकल होती हुई पकड़ी गई तो सरपंच की जवाब देना पड़ेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश में पहली बार 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अबकी बार सरपंचों की जवाबदेही तय की जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में प्रदेश के सभी जिलों में जहां पर नए परीक्षा केन्द्र बनाने के आवेदन आ रहे हैं, अभी वहां के सरपंचों से शपथपत्र मांगे हैं, जिनमें अधिकांश सरपंचों ने नकल न होने देने के आशय का शपथपत्र दिया है।
सभी को अवगत कराया है कि यदि परीक्षा केन्द्र पर नकल पकड़ी गई तो उन पर केस दर्ज कराया जाएगा। दूसरे चरण में जिन जिलों में पहले से परीक्षा केन्द्र बनते आ रहे हैं, उन गांवों के सरपंच से शपथपत्र देने पर जोर दिया जाएगा। गुरूग्राम जिला में दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए लगभग 70 केन्द्र बनाए गए थे, जिसमें हजारों विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा दी गई थी।
बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में बने परीक्षा केन्द्रों पर नकल को लेकर काफी शिकायतें मिलती हैं। कई बार तो यहां पर नकल रोकने पर परीक्षा केन्द्रों पर तैनात स्टाफ के साथ भी झगड़ा तक होने की घटना सामने आ चुकी हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर रोक लगाने के लिए ग्राम पंचायतों का सहयोग लिया जाएगा। क्योंकि सरपंच व पंच परीक्षा केन्द्रों पर असामाजिक तत्वों को आने से रोककर परीक्षा केन्द्र पर ड्यूटी दे रहे स्टाफ का सहयोग कर सकते हैं।

[@ दुनिया की शीर्ष 5 तोपों में शामिल हुई ‘धनुष’, दमखम में बोफोर्स से भी आगे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement