Advertisement
क्या गडकरी सर्वसम्मत सीएम उम्मीदवार होंगे?

शिवसेना देवेंद्र फडणवीस के कड़े रुख को लेकर नाराज है। आरएसएस के शीर्ष नेताओं ने अपने सूत्रों को शिवसेना को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से बातचीत को लेकर पाला नहीं बदलने की सलाह देने के लिए भेजा। माना जाता है कि संघ ने भी शिवसेना को आश्वासन दिया है कि सभी 'मुद्दों' का सौहार्दपूर्ण हल किया जाएगा।
यह खासा महत्वपूर्ण है कि शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने भागवत को पत्र लिखकर गडकरी को परिदृश्य में लाने को कहा। तिवारी ने कहा कि सिर्फ गडकरी ही गतिरोध को 'दो घंटे' में खत्म कर सकते हैं।
गडकरी को संघ का चहेता माना जाता है। वे नागपुर से हैं, जहां आरएसएस का मुख्यालय है। इससे पहले मंगलवार को संघ प्रमुख द्वारा फडणवीस को बुलाया गया था और उन्होंने 90 मिनट बातचीत की, लेकिन नतीजा सिफर रहा। आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस बैठक को लेकर मौन रहे।
फडणवीस ने सोमवार को दिल्ली में नितिन गडकरी और अमित शाह से मुलाकात की थी।
राकांपा द्वारा किसी को भी समर्थन देने से इनकार करने के बाद आरएसएस ने भाजपा और शिवसेना के बीच बातचीत के लिए राजनीतिक प्रबंधन को सक्रिय कर दिया है। राज्य विधानसभा के कार्यकाल के इस हफ्ते समाप्त होने के मद्देनजर संघ ने सरकार बनाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


