khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 7:43 PM (IST)
अमृतसर। यहां की लोकसभा सीट से अकाली दल के उम्मीदवार राजिंदर मोहन
सिंह छीना ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा की वह इस बार चुनाव विकास के
मुद्दे पर लड़ेंगे। उन्होंने कहा की अमृतसर को आज तक जो भी एमपी मिले है वह
या तो पटियाला में रहे है और बाकी मुम्बई लेकिन वह अमृतसर होने के नाते यही
पर रहेंगे। अमृतसर का विकास करेंगे । उन्होंने कहा की अपने कार्यकाल में
कैप्टेन अमरिंदर सिंह अमृतसर नहीं आये और न ही विकास किया । वह लोगो को
इतना विश्वास दिलवाना चाहेंगे की वह अमृतसर की जनता की आवाज़ पार्लिमेंट में
उठाएंगे। इस मोके छीना समर्थको दुवारा पटाखे चला कर ख़ुशी का इजहार किया
गया।