Advertisement
अच्छे डॉक्टर्स, इंजीनियर्स और युवा प्रत्याशियों के साथ मैदान में उतरेंगे : पालीवाल

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए योगेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के शासन में महिला अपराध, बेलगाम भ्रष्टाचार, बदतर शिक्षा - चिकित्सा व्यवस्था से जनता ग्रसित है। कांग्रेस पार्टी ने वादे और दावे सब किए लेकिन ये नहीं बताया कि आखिर उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान ऐसा क्या किया जिससे जनता को राहत मिली हो ? इसलिए अरविंद केजरीवाल जी की गारंटियों को लेकर हमारे कार्यकर्ता हर घर और गांव में पहुंच रहे हैं। खुद प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा जी भी कई विधानसभाओं में गारंटी कार्ड बांटने गए हैं साथ ही प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल जी भी लगातार दौरे करते हुए गारंटी कार्ड बांट रहे हैं और तिरंगा यात्रा के जरिए भी लोगों तक पहुंच रहे हैं।अब राजस्थान में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है जनता भी आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


