बाड़मेर। बाड़मेर के पचपदरा कस्बे में 8 नवम्बर को मिले युवक के शव के मामले में बाड़मेर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतक की शिनाख्त पुलिस जांच में कोठाला निवासी गोमाराम जाट के रूप में हुई थी। अब पुलिस ने खुलासा किया है कि मृतक की पत्नी, सास और एक अन्य व्यक्ति ने ही मिलकर इसकी हत्या की थी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गगनदीप सिंह सिंगला ने बताया कि हत्या के मामले में गंगाराम, जियो देवी और वीरो देवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबित यह पूरा हत्याकांड बेमेल शादी और बाल विवाह के चलते हुआ है। गौरतलब है कि 8 नवम्बर को एक शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई थी। बाड़मेर के पचपदरा के बागुंडी रोड पर मदीना होटल के पास शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। जिस पर पुलिस ने जांच कर मामले का खुलासा किया।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयारयह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS