एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेजिडेंट ऎंड सीईओ केकी मिस्त्री ने कहा,कोई भी
केंद्रीय बैंक रेट कट पर तभी विचार करता है, जब उसे ऎसा लगे कि इस फैसले से
उपभोग में इजाफा होगा और लोग कर्ज लेकर खर्च करेंगे। इसके अलावा वह ऎसा तब
करता है,जब उसे लगे कि इससे निवेश का माहौल तैयार होगा।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह वेट ऎंड वॉच के मोड में है। ऎसा इसलिए क्योंकि
नोटबंदी के फैसले के असर को देखने के लिए भी कुछ वक्त चाहिए।
रिजर्व बैंक
का अनुमान है कि इस फैसले से कैश आधारित बिजनस जैसे रिटेल ट्रेड, होटल और
रेस्तरां और परिवहन सेक्टर में कुछ समय के लिए कमजोरी का माहौल दिख सकता
है। हालांकि रिजर्व बैंक को भरोसा है कि आने वाले दिनों में नए करंसी नोटों
का सर्कुलेशन तेज होगा और नॉन कैश बेस्ड पेमेंट्स की ओर बढेंगे।
आरबीआई को लगता है कि दुनिया भर के वित्तीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ने और
कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढाव के चलते इस साल की चौथी तिमाही में
महंगाई का दबाव बन सकता है। वैश्विक व्यापार भी अब सुधार की ओर है, जो
जुलाई-अगस्त के दौरान अपने निचले स्तर की ओर चला गया था।
# जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान