Advertisement
आखिर क्यों विफल है भाजपा की मुस्लिम नीति

आज जो हिंदू पिछड़ा और दलित है वो मुस्लिम शासकों की वजह से ही है। जो मुस्लिम शासन भारत भूमि और हिन्दू समाज का शोषणकर्ता रहा है, वो सबसे पिछड़ा और निरीह होने का दावा किस प्रकार कर सकता है? हां, यह बात जरूर है कि जिन लोगों ने प्राणों की रक्षा के लिए धर्मातंरण किया था, उनके हालात इस्लाम ग्रहण करने के बाद भी नहीं बदले। बल्कि वो अधिक कुंठाग्रस्त हो गए, उनको अब भी सपना दिखाया जा रहा है कि जिस दिन देश में संविधान की जगह शरिया लागू हो जाएगा, उस दिन सब अच्छा हो जाएगा। क्या वास्तव में?
यह 18 प्रतिशत मुसलमान ही भारत के राजनीतिक दलों के लिए वो लड्डू है, जिसको लेकर हर राजनीतिक दल अपनी राजनीति निर्धारित करता है। मुस्लिम तुष्टिकरण को लेकर देश में लंबी बहस चलती रही है और अब भी चल रही है। जिसमें यह कहा जा रहा है कि भाजपा सरकारों ने मुसलमानों के लिए हर वो काम किया है, जिसे लेकर वो अन्य राजनीतिक दलों पर प्रश्न चिन्ह लगाया करती थी। ताजा उदाहरण महाराष्ट्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड को दस करोड़ रूपए दिए जाने को लेकर है। जिसके कारण महाराष्ट्र सरकार को हिन्दू संगठनों की कड़ी निंदा झेलनी पड़ रही है।
वक्फ बोर्ड को आर्थिक मदद उस समय की गई है जब पूरे देश में कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए इस वक्फ बोर्ड की वैधानिकता और कार्यशैली पर ही सवाल उठ रहे हैं। देश का बड़ा वर्ग तो इस वक्फ बोर्ड को ही समाप्त कर देने की मांग कर रहा है। उसका मानना है कि यह बोर्ड और कुछ नहीं भारत के इस्लामी करण की दिशा में उठाया गया एक कानूनी कदम है। वक्फ बोर्ड ने अपनी कार्यशैली से इस आरोप को पुष्ट ही किया है। केन्द्र में भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई बड़ी योजनाओं का मुस्लिम मतदाताओं को सीधा लाभ मिला। इस बात से कोई भी इंकार नहीं कर सकता।
गरीब और वंचित लोगों को हर माह राशन, गैस कनेक्शन, आवास के साथ साथ स्वास्थ्य योजनाओं का भी भरपूर लाभ मिला। लेकिन, जब मतगणना हुई तो यह स्पष्ट हुआ कि मुस्लिम मतदाता भाजपा को स्वीकार नहीं कर रहे। आपसी बातचीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भले ही तारीफ कर दें। परंतु वे एक शासक के रूप में उन्हें अस्वीकार ही करते हैं। इस परिणाम से यह भी ध्वनि निकलती है कि मुस्लिम मतदाता को ना आवास चाहिए, ना शिक्षा, ना गैस सिलेण्डर और ना ही अच्छा स्वास्थ्य। उन्हें कश्मीर से धारा 370 हटना, अयोध्या में राम मंदिर का बनना और उनके पर्सनल लॉ में दखल देना पसंद नहीं आया।
तो, अब मुस्लिम मतदाताओं ने साफ-साफ यह बता दिया है कि उनकी प्राथमिकता क्या है? अब प्रश्न भाजपा पर है कि वो मुस्लिमों की प्रति अपनी नीति को किस प्रकार बदलाव करती है, क्या भाजपा सरकार इन दो बड़े सहयोगियों के साथ मिलकर ऐसी किसी कार्य योजना को धरातल पर उतार पाएगी जिसमे मुस्लिम मतदाता वोट देने से पहले इस्लाम की बजाय देश को पहले रखें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


