Advertisement
केजरीवाल को चुनाव के वक्त ही ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ की याद क्यों आई : सुरेंद्र राजपूत

वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस की वार्षिक रिपोर्ट पर भी उन्होंने राय रखी। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह पुलिस के लिए गर्व की बात है या भाजपा के लिए शर्म की बात है? इस मुद्दे पर निश्चित रूप से गौर किया जाना चाहिए, क्योंकि मुठभेड़ होती हैं, लेकिन उन्हें अंजाम नहीं दिया जाता। अगर पुलिस कह रही है कि 7 हजार लोगों के पैर में गोली मारी है तो इसका मतलब है कि पुलिस हत्या जैसी बात कर रही है। आने वाले समय में सब पर अदालती कार्रवाई होगी। यूपी पुलिस द्वारा एनकाउंटर किए जाने का बाद भी आज महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में यूपी नंबर-1 पर है।
संभल में निजी जमीन पर पुलिस चौकी बनाए जाने को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि अगर किसी की निजी जमीन पर थाना बनाया जा रहा है तो सरकार को जरूरी दस्तावेज मुहैया कराने चाहिए। अब तक सरकार और भाजपा वाले दस्तावेज मांगते रहे हैं, इसलिए अब कागज दिखाने की बारी उनकी है। अवैध निर्माण तो सरकार की ओर से हो रहा है तो बुलडोजर कब चलेगा।
भाजपा सांसद प्रताप सारंगी के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि मैं उन्हें चुनौती देता हूं अगर आप में साहस, दृढ़ संकल्प है तो संसद से सीसीटीवी फुटेज दिखाकर सच्चाई सामने लाएं। हमारा आरोप है कि उन्होंने और उनकी पार्टी के सदस्यों ने राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार किया। भाजपा के सांसदों ने मकर द्वार से उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा पर भाजपा के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा लगातार अप्रासंगिक मुद्दों पर बात करती रहती है। राहुल गांधी को टारगेट सिर्फ इसलिए किया जाता है क्योंकि भाजपा सिर्फ मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है। देश में बेरोजगारी, महंगाई मुख्य मुद्दा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


