Advertisement
मैदान चाहे खेल का हो या युद्ध का, पाकिस्तान को हर बार हारना पड़ेगा: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मैच के बहाने हमारे खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया को यह संदेश दे दिया कि हम विश्व विजेता थे, हैं और हमेशा रहेंगे। हमें कोई पराजित नहीं कर सकता, लेकिन यहां पर सभी को एक बात समझनी होगी कि हम किसी को डराने के लिए विश्वविजेता नहीं बने हैं, बल्कि मानवता की रक्षा के लिए विश्वविजेता बनते हैं। हमारे खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि हम पुरस्कार के लिए नहीं, बल्कि भारत के सम्मान के लिए इस पिच पर खड़े हैं।
भाजपा विधायक ने कहा, "मैं बार-बार इस बात को कह रहा हूं कि अगर हम ट्राफी भी लेंगे तो किसी उस व्यक्ति के हाथों से नहीं लेंगे, जिसके हाथ खून से रंगे हुए हों। हमने यह मैच वैश्विक मंच पर भारत की गरिमा को बढ़ाने के लिए खेला है और हम किसी भी कीमत पर भारत की गरिमा पर कुठाराघात नहीं होने देंगे।
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ट्रॉफी हमारे लिए बड़ी बात नहीं है। हमारे खिलाड़ियों ने इससे पहले भी कई ट्रॉफी अपने नाम की हैं। हमारा मुख्य मकसद वैश्विक मंच पर भारत की गरिमा को सुरक्षित रखना था और इस दिशा में हमने काम किया है।
उन्होंने आगे कहा कि ट्रॉफी न लेकर हमारे खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में यह संदेश दिया कि हम आतंकवादियों को पालने वालों के हाथों से कोई भी ट्रॉफी नहीं लेंगे और न ही उससे हाथ मिलाएंगे। हम आने वाले दिनों में पाकिस्तान को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसाएंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


