Where Congress loses, it questions EVMs: Satish Poonia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जहां कांग्रेस हारती है, वहां ईवीएम पर सवाल उठाती है : सतीश पूनिया

khaskhabar.com: बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 10:09 PM (IST)
जहां कांग्रेस हारती है, वहां ईवीएम पर सवाल उठाती है : सतीश पूनिया
जयपुर। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं के बारे में कांग्रेस के आरोपों को चुनाव आयोग द्वारा खारिज किए जाने पर बुधवार को भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने प्रतिक्रिया दी। भाजपा नेता ने कहा, "कांग्रेस अपनी हार का कारण आरएसएस, भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताती रही है। पिछले कई वर्षों से कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। लेकिन, सवाल वहीं खड़े किए जाते हैं, जहां कांग्रेस हारती है। जहां कांग्रेस चुनाव जीतती है, वहां सवाल नहीं खड़े किए जाते हैं।" उन्होंने कहा, "लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की चुनाव प्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं। मुझे लगता है कि इतने बड़े लोकतंत्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि यहां ईवीएम से चुनाव हो रहे हैं और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहे हैं। लेकिन, दुर्भाग्य है कि इस बार कांग्रेस चुनाव में हार के बाद ईवीएम की बैटरी पर सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस कमजोर व्यक्ति की तरह शिकायत कर रही है। इसी तर्ज पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत दी। चुनाव आयोग द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया कि उनके द्वार लगाए गए सभी आरोप गलत थे। कांग्रेस की शिकायतें निराधार थीं, जिनका उद्देश्य केवल लोगों के बीच झूठ फैलाना था। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, भाजपा द्वारा नहीं बनाई गई है। भारत के संविधान से निकली हुई एक संस्था है। इस पर सवाल खड़े करना भारत के लोकतंत्र पर सवाल खड़े करना जैसा है।"
सतीश पूनिया ने कहा जब किसी दल की जीत होती है तो उसकी गूंज पूरे देश में होती है। हरियाणा विधानसभा चुनाव पर सबकी निगाहें थीं। हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जीत हासिल की। स्वाभाविक तौर पर राजस्थान, महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल पर असर पड़ेगा।
बता दें कि झारखंड-महाराष्ट्र के अलावा 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement