Advertisement
चंदा चोर लोग जब उनकी बुराई करते हैं तो आत्मबल बढ़ जाता है-कैप्टन अभिमन्यु

जाट महासभा करनाल ने किया वित्त मंत्री का स्वागत
जाट महासभा करनाल ने सोमवार को करनाल में एक कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का स्वागत किया। उनका स्वागत करने वालों में महासभा के प्रधान जोगिंद्र लाठर, महासचिव बलवान सिंह, पूर्व उप प्रधान ज्ञान सिंह कादियान सहित जम्मू जाट सभा के प्रधान चौधरी कमल सिंह भी थे। जाट नेताओं ने कहा कि वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु एक सुशिक्षित, मेहनती और बेदाग छवि के नेता हैं जिनपर समाज को गर्व है। वे सदैव समाज को जोडने की बात करते हैं। उन्होंने हमेशा छत्तीस बिरादरी के भाईचारे की वकालत की है। इस मौके पर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सभी का आभार जताया और अपील की कि सभी मिलकर समाज की मजबूती के लिए काम करें।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सबका है और यहॉं का समाज हमेशा से एकजुट था और आगे भी एकसाथ रहेगा। इस मौके पर वित्त मंत्री का स्वागत करने वालों में गजे सिंह कुंडू, राम कुमार चहल, सूरज मल सिंधड़, बलकार सिंह संधु, इंद्र सिंह मलिक, वीरेंद्र सिंह जून, गुरप्रीत सिंह, पंकज लाठर और बिट्टु के अलावा गोस्वामी समाज सभा के पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष संजीव गोस्वामी भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करनाल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


