Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो कहेंगे उसे हमारा पूरा समर्थन है: एकनाथ शिंदे

जनता ने हमें ढाई साल में इतना बड़ा आशीर्वाद दिया है कि पूरी तरह विपक्ष को विपक्ष नेता भी नहीं मिला है। इससे पता चलता है कि हमने इतने कम समय में जो इतना काम किया है ये उसका नतीजा है। मैंने अपनी भूमिका साफ कर दी है। पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह मुख्यमंत्री का फैसला लेंगे। वो जो कहेंगे उन्हें हमारा समर्थन है।
सरकार स्थापित हो जाएगी। हमारे सभी तीनों दलों में समन्वय है। हमें क्या मिला यह हमारा फैसला नहीं है, महाराष्ट्र की जनता को क्या मिले यह हमारा फैसला है। हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है, क्योंकि महाराष्ट्र की जनता ने हमें बहुत दिया है अभी हमें उनका विकास करना है। जन कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाना है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रविवार की शाम तक कुछ बड़े राजनीतिक घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। महाराष्ट्र में महायुति के मुख्यमंत्री पद को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


