What was said for CM Vasundhara Raje, Ashok Gehlot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:13 am
Location
Advertisement

सीएम वसुंधरा राजे के लिए ये क्या कह गए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

khaskhabar.com : रविवार, 05 अगस्त 2018 8:58 PM (IST)
सीएम वसुंधरा राजे के लिए ये क्या कह गए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में भाजपा द्वारा राजस्थान गौरव यात्रा निकाले जाने पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शासन को मजाक बना दिया है। वो शासन कर रही है या मजाक, यह समझ में नहीं आ रहा है। वे राजस्थान गौरव यात्रा के नाम पर सरकार के रुपयों की बर्बादी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने यह बात रविवार को जोधपुर पहुंचने पर जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कही। वे यहां कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला में शामिल होने आए थे।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान गौरव यात्रा के नाम पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कलक्टर, डीटीओ, आरटीओ सबको व्यस्त कर दिया है। यह किस तरह का शासन हो रहा है। वह गौरव यात्रा निकालकर सरकारी पैसे की बर्बादी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सत्ता का दुरुपयोग कर वापस सत्ता में आना चाहती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान कांग्रेस पर किए गए हमले के सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद झूठ बोल कर सत्ता में आए है। उनके द्वारा घोषणा पत्र में कहे गए पंद्रह लाख रुपए का जनता आज भी इंतजार कर रही है। इस तरह के कई झूठे वायदे उन्होंने चुनाव से पूर्व किए थे जिसका हिसाब उन्हें अब जनता देगी।

जनता के आगे सब बेबस


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement