what is Indias cold start doctrine, Why pakistan feared -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:23 am
Location
Advertisement

क्या है कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रीन और इसके नाम से क्यों छूटते हैं पाक के पसीने

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 1:29 PM (IST)
क्या है कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रीन और इसके नाम से क्यों छूटते हैं पाक के पसीने
नई दिल्ली। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रीन की चर्चा की थी। ज्ञातव्य है कि अब्बासी ने कहा था कि पाकिस्तान ने भारतीय सेना की कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रीन से निपटने के लिए छोट एटमी हथियार बना लिए हैं। इसके बाद से कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रीन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। लेकिन क्या आपको पता है कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रीन क्या होती है और पाकिस्तान इससे इतना क्यों डर रहा है।

पाकिस्तान से निपटने के लिए विकसित किया था कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रीन:
दरअसल भारत ने पाकिस्तान की ओर से संभावित युद्ध के खतरे से निपटने के लिए कोल्ड वॉर डॉक्ट्रीन बनाया था। इसे कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रीन भी कहा जाता है। कोल्ड स्टार्ट का मतलब है हॉट वॉर से बचने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने जब इस साल की शुरुआत में कार्यभार संभाला था एक साक्षात्कार में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इस मिलिट्री डॉक्टरिन के वजूद में होने की बात कही थी। इसके तहत भारतीय सेना की अलग-अलग शाखाएं, एकीकृत बैटल ग्रुप की तरह ऑफेंसिव ऑपरेशन चलाती है।
कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रीन में दुश्मन को संभलने का मौका नहीं दिया जाता है। इसके तहत 48 घंटे में ही दुश्मन देश के क्षेत्र घुसकर हमला करना और फिर वापस अपनी पोजिशन लेना होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement