Advertisement
पश्चिम बंगाल का नहीं होगा विभाजन, विधानसभा में प्रस्ताव पारित, सत्ता और विपक्ष इस मुद्दे पर दिखे एक साथ

पश्चिम बंगाल विधानसभा में जब 'बंटवारा-विरोधी' प्रस्ताव पेश किया गया, उस समय काफी हंगामा भी देखने को मिला। लेकिन अंततः यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया, जिसमें सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा ने एकमत से समर्थन दिया। यह उल्लेखनीय है कि भाजपा पर पश्चिम बंगाल के विभाजन की मांग को हवा देने के आरोप लगते रहे हैं, हालांकि पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह राज्य के विभाजन के विचार के खिलाफ है और विशेषकर उत्तरी जिलों के विकास की बात करती है।
यह प्रस्ताव उत्तरी पश्चिम बंगाल को मिलाते हुए एक अलग केंद्र-शासित प्रदेश बनाने की विभिन्न तबकों की मांग के बीच पेश किया गया। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने नियम 185 के तहत सदन में यह प्रस्ताव रखा। यह उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य को विभाजित करने के प्रयासों के खिलाफ पिछले साल फरवरी में भी ध्वनि मत से इसी तरह का प्रस्ताव पारित किया था। बंगाल विभाजन का मुद्दा भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने उठाया था, जिसके बाद यह चर्चा में आया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


