West Bengal Assembly Elections 2021 - TMC goons will be elected and punished -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 - TMC गुंडों को चुन चुनकर सजा दिलवाई जाएगी

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 मार्च 2021 1:37 PM (IST)
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 - TMC गुंडों को चुन चुनकर सजा दिलवाई जाएगी
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारकों का चुनाव प्रजार जारी है। मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि ममता दीदी ने इन 10 वर्षों में पश्चिम बंगाल के विकास के लिए क्या किया? तबाही के अलावा दीदी ने कुछ नहीं किया। चारों तरफ हिंसा है, बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी होती है कि वो अपने राज्य में हिंसा को रोके । वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि TMC के गुंडे कानून को नहीं मानते। 2 मई के बाद जब भाजपा की सरकार आएगी तो इन गुंडों को चुन चुनकर सजा दिलवाई जाएगी। अभी भी सत्ता का दुरुपयोग रुक नहीं रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह इस सभा में आने से रोका जा रहा था। ममता दीदी जय श्रीराम के नारे से बहुत चिढ़ती हैं । योगी ने कहा कि बंगाल के लोगों की पीड़ा ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। BJP इसका समाधान करने आई है। TMC की गुंडागर्दी और अराजकता लंबे समय तक नहीं चल पाएगी। 2 मई के बाद TMC सरकार की विदाई सुनिश्चित है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement