Advertisement
साप्ताहिक कॉलमः दीवारों के कान

भाजपा का राजस्थान में चारों दिशाओं की तरफ परिवर्तन संकल्प यात्रा का रथ दौड़ रहा है। लगातार केंद्रीय नेताओं के दौरे हो रहे हैं। लेकिन कहीं भीड़ नजर आ रही है, तो कहीं-कहीं कुर्सियां खाली नजर आ रही हैं। प्रदेश भाजपा मुख्यालय से पूरी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जा रही हैं। गहलोत सरकार पर हमले भी बोले जा रहे हैं। लेकिन टिकटार्थी परेशान हो रहे हैं, सब्र भी टूट रहा है। उन्हें मोदी-शाह की राजनीति का पता है कि कुछ भी हो सकता है। इसके चलते उन्हें पता नहीं, आखिर किस गुट में रहकर अपना टिकट पक्का होने का दावा करे। अभी तो सिर्फ परिवर्तन संकल्प यात्रा जो 200 विधानसभाओं में जा रही है, वहीं की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय तक जा रही है। जिस विधानसभा क्षेत्र की रथ यात्रा पिट रही है, वहां के टिकटार्थी या मौजूदा विधायक की अच्छी-खासी नेगेटिव रिपोर्ट भी देखने को मिल रही है।
कांग्रेस में टिकटों के लिए जूतम-पैजार जारीः
मुखिया जी ने अपनी स्मार्ट फोन योजना, अन्नापूर्णा योजना, ओपीएस, समेत अन्य लोकलुभावनी योजनाओं के जरिये राजस्थान में कांग्रेस सरकार के रिपीट होने की संभावना बताई है। इससे कांग्रेसी काफी उत्साहित है। लेकिन उत्साह इतना ज्यादा है कि पर्यवेक्षकों के सामने एक-दूसरे से सरेआम भिड़ने का भी मौका नहीं चूक रहे है। चाहे कोटा हो, जयपुर हो, या अन्य जिला। आए दिन यह खबर आ जाती है कि पर्यवेक्षकों के सामने कांग्रेसी भिड़ गए और जमकर लात-घूंसे चले। कभी भारत माता की जय पर विवाद हो जाता है, तो कभी अन्य मुद्दों पर विवाद हो जाता है। टिकट लेने के लिए कांग्रेसियों ने तरह-तरह से अपने सम्पर्क भी साधने शुरू कर दिए हैं। धन-बल, जाति-बल और राजनीतिक बल के जरिये हर कोई चाह रहा है कि रिपीट होने की संभावना के बीच उन्हें भी मौका मिले। लेकिन गुटबाजी के चलते कांग्रेसियों के बीच जूतम-पैजार हो रही है और मुखिया जी हो या प्रदेश प्रभारी इस जूतम-पैजार पर कुछ भी बोलना उचित नहीं समझते हैं।
मैडम से समझौता या पूरी तरह सरेंडरः
भाजपा मुख्यालय से खबर आ रही है कि पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रकाशचंद जी का पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे से समझौता हो गया है। केंद्रीय नेतृत्व की पहल पर पिछले दिनों प्रकाशचंद और वसुंधराराजे की दो-तीन मीटिंग भी हुई थीं। इस समझौते के बाद अचानक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के सुर बदल गए। वे मैडम की तारीफों के कशीदे पढ़ने लगे। पूनिया जी का बदला रुख देखकर भाजपा वाले हैरान हैं। कुछ लोग बोल रहे हैं कि प्रकाश जी के इशारे पर पूनिया जी ने मैडम के सामने सरेंडर कर दिया है। वहीं कुछ लोग बोल रहे हैं कि पूनिया जी ने विरोध को छोड़कर मैडम से समझौता कर लिया है। इसलिए उनका हृदय परिवर्तन हुआ है। जाहिर इसका असर विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में भी दिखेगा। कुछ भी हो केंद्रीय नेतृत्व इसे संगठन की मजबूती के तौर पर देख रहा है।
खास खबरी
(नोटः इस कॉलम में हर सप्ताह खबरों के अंदर की खबर, शासन-प्रशासन की खास चर्चाएं प्रकाशित की जाती हैं)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


